फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नव जनोदय इंटर कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में हुई खूब मस्ती, शिक्षा पर भी किया जागरूक

सहारनपुर। चिलकाना में सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज में नव प्रवेशी छात्रों का परिचय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में बच्चों को योजना बनाकर भविष्य के लिए शिक्षा को ग्रहण करने का आह्वान किया गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्णा लॉ कॉलेज के चेयरमैन नबाब चौधरी, समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, सुनील सैनी, पदम कुमार ने दीप जलाकर किया। नवाब चौधरी ने कहा कि बच्चों में सीखने की प्रति लगन शुरू से ही होनी चाहिए। किसी भी स्कूल में जाने पर अपने लक्ष्य को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। हमें किसी की नकल नहीं करनी चाहिए। हम जैसे हैं, वैसे ही रहकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों ने अपने परिचय के साथ-साथ अपने मन के भावों को भी प्रस्तुत किया। कॉलेज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया। नव प्रवेशी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड बॉय तथा हेड गर्ल का चयन भी किया गया। आयोजन में अनिल कुमार, राजकुमार, सवित कुमार, सोनू धीमान, नलनीश कुमार, मोहित, शुभम, नीरू, अंजलि, अनिता, कोमल, काजल, रविंद्र शर्मा, मनोज, धीरज आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें