फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में गड्ढों में ट्रक पलटने से हाइवे पर लगा लंबा जाम, फंसे वाहन, यात्रियों को हुई परेशान

सहारनपुर रामपुर मनिहारान में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह ट्रक फंस जाने के कारण हाईवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर आवागमन को सुचारु कराया। कस्बे के शहरीपुल से रेलवे फाटक तक जाने वाली सर्विस रोड पर गड्ढों के कारण ट्रक पलट गया। जिससे वाहनों को निकलने में बड़ी दिक्कतें हुई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। वहीं कुछ वाहन चालक आसपास के गांव की गलियों से होकर निकलते दिखाई दिए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों व सरकारी स्कूल में जाने वाले अध्यापकों को दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाकर आवागमन को शुरू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें