फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में मीट की दुकानों पर एसडीएम का छापा, दुकानदारों में मचा हड़कंप

सहारनपुर के गंगोह में अवैध रूप से मांस बेचे जाने की सूचना पर एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ नगर के मेटाडोर स्टैंड स्थित मांस की दुकानों पर छापा मारा। टीम को देखते ही अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके जबकि कुछ खुली छोड़कर ही इधर उधर हो गए। मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल टीम खुली हुई दुकानों के बाहर मौजूद है और दुकानदारो के आने का इंतजार कर रही है, ताकि मांस का बिलो से मिलान एवं परीक्षण किया जा सके। एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि अवैध कटान कर मांस बेचे जाने की शिकायत पर जांच की जा रही है। कुछ दुकानों के लाइसेंस भी एक्सपायर मिले है, अन्य बिन्दुओ पर भी जांच की जा रही है। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य पवन चौधरी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनन्जय शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमनपाल और संदीप चौधरी के अलावा पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें