फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नौकरी से हटाए जाने पर सफाईकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ा, दोबारा बहाली की मांग

सरसावा स्थित मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे एक सफाईकर्मी को नौकरी से हटाए जाने के बाद सोमवार को हंगामे की स्थिति बन गई। लगभग 11 वर्षों से तैनात सफाईकर्मी रजनीश नाराज होकर कॉलेज परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और दोबारा काम पर रखने की मांग करने लगा। रजनीश ने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग नहीं मानी गई तो वह आत्मदाह कर लेगा। इस घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद सफाईकर्मी टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें