फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कांवड़ियों की सेवा में उतरीं महिलाएं, घेवर-लड्डू और फल बांटे

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लुहारी गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने शिवभक्तों की सेवा की। ग्रामीणों ने हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों को घेवर, लड्डू, फल, पानी और कोल्ड ड्रिंक वितरित की। महिलाओं ने अपने हाथों से कांवड़ियों को प्रसाद और जलपान कराया। कांवड़ियों को रोककर कुछ देर विश्राम कराया गया और उनकी जरूरत के अनुसार पानी व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए श्रद्धा और सौभाग्य का विषय है। सेवा के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह नजर आया। हाईवे से गुजर रहे शिवभक्तों ने भी ग्रामीणों के सेवा भाव की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें