फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बच्चा बदलने पर अस्पताल में देर रात तक चला हंगामा, केस दर्ज

डिंपल सिरोही Updated Fri, 12 Sep 2025 11:39 AM IST

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में अस्पताल पुल के नीचे किरण हेल्थ केयर अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर बृहस्पतिवार देर रात तक हंगामा चला। तीमारदारों का आरोप था कि लड़के के बजाय लड़की दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को मनानी निवासी अनुज अपनी पत्नी कोमल को प्रसव पीड़ा होने पर किरण हेल्थ केयर अस्पताल में लेकर पहुंचा था। यहां चिकित्सकों ने मरीज को देखने के बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद ऑपरेशन से महिला को बच्चा हुआ। आरोप है कि महिला के तीमारदारों को पहले लड़का होने की जानकारी दी गई। मरीज की मां ने खुशी में स्टाफ को मिठाई खिलाई। इसके कुछ देर बाद स्टाफ ने लड़की होना बताया था। इस पर मरीज के तीमारदारों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। भीम आर्मी पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। हंगामे और मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। हंगामा देर रात तक चला। बाद में महिला मरीज के पति अनुज कुमार ने तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. हिमांश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उधर, किरण हेल्थ केयर अस्पताल संचालक डॉ. हिमांशु शर्मा का कहना है कि बच्चा बदलने के आरोप निराधार है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट भी की। किसी तरह स्टाफ ने अपनी जान बचाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें