फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पूर्वी यमुना नहर में नग्नावस्था मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर जनपद के बेहट कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर में कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी सपना (35) का शव नग्न हालत में मिला। सपना सुबह ढाई बजे घर से निकली थी। उसके पति प्रदीप ने बताया कि वह सुबह चार बजे उठा था। उसने मकान का गेट खुला हुआ देखकर सपना का बिस्तर खाली देखा। इसके बाद वह पिता और भाईयों को साथ लेकर उसकी तलाश में निकला। मंडी रोड तक सपना कई सीसीटीवी फुटेज में जाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद वह नहर में कैसे पहुंची अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। शव नग्न हालत में चार किमी दूर कलसिया के पास मिलना और इसके अलावा शव पर किसी तरह कोई चोट का निशान भी नहीं है। परिजन उसकी हत्या की आशंका जताते रहे है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें