हरियाणा के कैथल निवासी युवाओं की टोली विदेश जाने की मन्नत पूरी करने के लिए हरिद्वार से 131 लीटर पवित्र गगा जल लेकर अपने आराध्य देव भगवान शिव का शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगे। हरियाणा के कैथल निवासी सागर, रविंद्र, सन्नी, दीपू, सुनील की टोली हरिद्वार से सात जुलाई को 131 लीटर पवित्र गंगा जल लेकर यूपी की काली नदी पुलिस चौकी से होते हुए भगवानपुर रोड स्थित कावड़ यात्रा मार्ग से होते हुए गागलहेड़ी कस्बे मे मे पहुंचे। पांचों युवाओं की टोली ने बताया कि वे पिछले चार वर्ष से हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आते हैं। उन्होंने बताया की वे सभी शिव मे विशेष आस्था रखते हैं। शिव उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस बार उन्होंने शिव से विदेश जाने की मन्नत मांगते हुए 131 लीटर पवित्र गंगा जल की कांवड़ उठाई है। वे हर रोज 18 से 20 किमी की यात्रा कर रहे हैं। हर बार वे अपनी कांवड़ मे गंगा जल की मात्र बढ़ा देते हैं। पिछले वर्ष वो सौ लीटर गंगा जल लेकर आए थे। अगले वर्ष उनका इरादा 151 लीटर गंगा जल लेकर आने का है। पांचों शिव भक्तों ने बताया कि वे बीस जुलाई तक अपने गांव पहुंचे जाएंगे और शिवरात्रि पर अपने आराध्य देव का जलाभिषेक करेंगे।