सहारनपुर के बहुचर्चित डूडा कर्मी विक्रांत और राखी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। दोनों हत्याकांड ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और संपत्ति विवाद के चलते अंजाम दिए गए। पहले सुधारस चौहान ने राखी के साथ मिलकर डूडा कर्मी विक्रांत की हत्या की। इसके बाद राज खुलने के डर से दूसरे साथी के साथ मिलकर राखी की भी हत्या कर दी। जिस फार्म हाउस में राखी की हत्या की गई, वहां अमर उजाला के संवाददाता विनीत तोमर पहुंचे और पूरी वारदात के बारे में बताया।