फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर पुलिस ने 17.5 लाख रुपये के मोबाइल खोजकर 115 लोगों को लौटाया

सहारनपुर पुलिस ने चोरी और गुम हुए 115 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिया। बरामद मोबाइल की कीमत 17.5 लाख रुपये आंकी गई है। मंगलवार को इसका खुलासा करते हुए एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सर्विलांस सेल की मोबाइल रिकवरी टीम ने 115 मोबाइल सेट बरामद किए हैं। इनकी बाजार में करीब 17.5 लाख रुपये कीमत है। सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद मोबाइलों को उनसे संबंधित लोगों को पुलिस कार्यालय बुलाया और उन्हें मोबाइल सुपुर्द किया। एसपी ने बताया कि स्मार्टफोन चुराने वाले जहां स्मार्टफोन मिलने के बाद उसका लॉक खुलवाकर उसका उपयोग करने लगते हैं। वहीं, अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी स्मार्ट तरीके से उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया है। सर्विलांस सेल व समस्त अधिकारियों से सहयोग से गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत 115 मोबाइल ट्रेस आउट कर बरामद किए। एसपी ने बताया कि अधिक लोगों के फोन गिर गए थे या चोरी हो गए थे। सभी पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें