सहारनपुर के देवबंद में हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के दारुल उलूम में जल चढ़ाने के एलान के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संस्था के मुख्यद्वार पर एक एसआई और एक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसी बीच ललित शर्मा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कानून और संविधान में विश्वास जताते हुए जल फिलहाल अपने कार्यालय में रखने की बात कहते नजर आ रहे हैं। पुलिस क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।