फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Saharanpur: भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नजरबंद, दलित युवक की हत्या पर गौतमबुद्धनगर जाने से रोका

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 29 Nov 2024 04:10 PM IST

भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल को शुक्रवार सुबह पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। मनजीत सिंह गौतमबुद्धनगर के भीकनपुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में दलित युवक की हत्या पर अफसोस जाहिर करने जा रहे थे। मनजीत सिंह जैसे ही मोहल्ला खालसा स्थित मकान से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी बहस हुई। उन्होंने कहा कि यह न्याय नहीं है। उनके लोगों के साथ अन्याय हुआ है। यदि पुलिस उन्हें ही घर में कैद कर देगी, तो पीड़ितों और शोषितों की आवाज कौन उठाएगा। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें उनके मकान में नजरबंद कर दिया। मनजीत ने कहा कि मृतक युवक को इंसाफ मिलने तक वह चुप नहीं बैठेंगे। सरकार उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है। वे गौतमबुद्धनगर तो जाएंगे ही, संभल भी जाएंगे। उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें