फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मेरठ विजिलेंस टीम ने सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के घर मारा छापा

सहारनपुर में विजिलेंस विभाग की टीम ने शनिवार सुबह सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के घर और फार्म हाउस पर छापा मारा। एसपी विजिलेंस राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ब्रिजेश नगर, पेपर रोड स्थित इंस्पेक्टर के फार्म हाउस पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रही है। टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थी। बताया गया कि विजिलेंस अधिकारी घरों के साथ-साथ फार्म हाउस और उससे जुड़े अन्य ठिकानों की भी तलाशी ले रहे हैं। जांच के दौरान कई दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है। टीम के सदस्य घरों में मौजूद वस्तुओं की वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें