फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: लकड़ी शोरूम में भीषण आग, चार दुकानों को लिया चपेट में, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित सपना टाकीज के पास बुधवार सुबह एक लकड़ी शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की अमन, गंगा और शक्ति लकड़ी दुकानों समेत चार प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें