फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में 11 बजे तक 29.84 प्रतिशत मतदान हुआ

Fri, 19 Apr 2024 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सहारनपुर में सुबह 11 बजे तक 29.84 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के बेहट विधान सभा क्षेत्र में 32.05 प्रतिशत, सहारनपुर नगर 11.01 प्रतिशत, सहारनपुर देहात 30.49 प्रतिशत, देवबंद में 27.11 प्रतिशत और रामपुर मनिहारान विधान सभा क्षेत्र में 31.54 प्रतिशत हुआ है, जबकि कैराना लोकसभा क्षेत्र के नकुड़ विधान क्षेत्र में 30.95 प्रतिशत, गंगोह विधान सभा क्षेत्र में 27.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने अपने पैतृक गांव अंबोली में मतदान किया। धूप बढ़ने के साथ ही बहुत से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कमी दिखाई दी और केंद्र काफी देर तक सूने पड़े रहे।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में भाजपा के झंडे को नाली में फेंकने का आरोप पुलिस पर लगा भाजपाईयों ने हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच उन्हें शांत किया। पुलिस अधिकारी और चुनाव प्रेक्षक लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें