फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गैस पाइपलाइन लीकेज से रिसोर्ट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में मंगलवार को गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पास में जल रहे कूड़े की वजह से गैस ने आग पकड़ ली। बताया गया कि जिस स्थान पर पाइपलाइन खत्म हो रही थी, वहां गेट वाल्व नहीं लगा था। आग लगते ही रिसोर्ट कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों की मदद से लपटों पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह और अग्निशमन अधिकारी ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। रिसोर्ट संचालक हरीश आहूजा ने बिना अनुमति पाइपलाइन बिछाने का आरोप लगाया, जबकि कंपनी के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया है। गनीमत रही कि घटना के समय रिसोर्ट में कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें