फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मसखरा नदी का बाढ का पानी खादर क्षेत्र में आया, जान जोखिम में डाल रहे लोग

सहारनपुर के चिलकाना में मसखरा नदी में इस सीजन की पहली बार आई बाढ़ ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नदी का पानी खादर क्षेत्र में बुधवार की रात से ही बढ़ना शुरू हो गया था। सुल्तानपुर से धोलाहेड़ी जाने वाली सड़क पर बना रहे पुल के पास से सड़क में कटाव शुरू हो गया है। सड़क में कटाव के कारण बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे ईंट से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली कटाव वाले स्थान पर गिर गई। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर ट्राली के काटा वाले स्थान पर गिरने से इस मार्ग पर चलने वाला यातायात बंद हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क से आ जा रहे हैं। जिस स्थान पर पुल रहा बन रहा है, वहां पर भी कटाव शुरू हो गया है। अगर यही स्थिति रही तो यह सड़क शीघ्र ही टूट जाएगी। उधर दुमझेडा से धोलाहेडी जाने वाले कच्चा पक्का मार्ग पर भी बरसात का पानी चल रहा है। इस मार्ग पर भी बाइक सवार पानी होने के बावजूद आ जा रहे हैं। यहां भी पानी निरंतर बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग पर यातायात चलने से पानी के तेज बहाव के कारण कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें