गांव संगाठेड़ा में एक कुत्ते ने मदरसे जाते चार बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पिवार सुबह गांव के चार बच्चों जैनब, सुमैया, शादान और नबिया मदरसा जाने के लिए निकले थे। रास्ते में एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणें ने किसी तरह उनकी जान बचाई। कुत्ते को दौड़ाया और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र मे ऐसे कुत्ते बड़ी संख्या में हैं, जिनसे हमेशा खतरा बना रहता है