मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह के पैतृक आवास जड़ौदा जट्ट पहुंचकर उनके दिवंगत पिता डॉ. राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है।