फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Saharanpur: रात से बूंदाबांदी, रिमझिम बरस रहे मेघ, गर्मी से मिली राहत

सहारनपुर में बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश रुक-रुक कर गुरुवार सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 5 अगस्त तक हल्की से भरी बरसात की संभावना है। जिले में पिछले कई दिनों से बादल रूठे थे, उमस और गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल था। हर कोई इंद्र देव से बारिश की प्रार्थना कर रहा था। कई दिनों से आसमान में बादल तो थे, लेकिन बरस नहीं रहे थे। ऐसे में हर कोई बारिश की उम्मीद लगा रहा था। बुधवार रात हुई बारिश से महानगर के निचले इलाकों में जल भराव हो गया। इसके अलावा सुबह के समय हुई बारिश से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देहात क्षेत्र में हुई बारिश से जहां धान की फसल को फायदा मिलेगा तो वही आमजन को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें