सांसद इकरा हसन ने गांव कुराली-छापुर स्थित शिव लक्ष्मी मंदिर पहुंच कर वहां हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद से मंदिर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी देहात सागर जैन और सीओ अशोक सिसोदिया सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।