फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देवबंद में लापता बालक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

देवबंद के भायला खुर्द गांव में सोमवार की देर शाम से लापता 13 वर्षीय बालक का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक प्रिंस उम्र 13 साल पुत्र कवरपाल का शव गन्ने के खेत में मिला है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है । उसके बाद ही हत्या के कारणो की जांच की जा सकेगी। कोतवाल बीनू सिंह और सीओ रविकांत पाराशर भी मौके पर पहुंचे हैं। सीओ ने बताया कि बच्चा सोमवार की देर शाम से लापता था, जिसकी परिजनों द्वारा रात मे गुमशुदी की तहरीर दी गई थी। उनका कहना है कि परिजनों से बातचीत में यह पता चला कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हत्या किन कारणों से हुई है इसका पुलिस पता लग रही है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें