सहारनपुर जनपद के बड़गांव में लोक निर्माण राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह अपनी देवबंद विधान सभा के कस्बा बड़गांव में सोमवार की सुबह एक अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने यहां सहारनपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के रोड़ शो में पहले महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में करीब दो किमी तक ट्रैक्टर के चालक को हटाकर खुद ट्रैक्टर चलाकर ले गये। राज्य मंत्री को ट्रैक्टर चलाते हुए देख ग्रामीणों ने उनके उपर पुष्प वर्षा की। इस मौके उनके साथ सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह राणा की पुत्री प्रियवंदा राणा, जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, ऋषिपाल राणा, ग्राम प्रधान शिवकुमार आदि मौजूद रहे।