सहारनपुर जनपद के नानौता में आज आयोजित किए गए क्षत्रिय महाकुंभ में कई प्रदेशों के लोग भागेदारी करने पहुंचे। आयोजकों के अनुसार बड़ी तादात में समाज के लोग शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। राजपूत समाज के संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जो भाजपा को हराएगा, क्षत्रिय समाज उसे ही वोट करेगा।