सहारनपुर। महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पत्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाया जाए। महिलाओं को बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संभव अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्किट हाउस परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और बच्चों अन्नप्राशन किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इससे पहले पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंत्री का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।