सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्ति का रंग कांवड़ों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अधिकांश कांवड़ों पर नीलकंठ महादेव और हनुमान जी के ध्वज लगाए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर झंडों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सड़क दुधली निवासी झंडा विक्रेता हरफुल ने बताया कि पहले तिरंगे झंडों की अधिक मांग रहती थी, लेकिन इस बार नीलकंठ महादेव वाले ध्वज सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं उमस भरी गर्मी के बीच रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे शिवभक्तों ने तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।