फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में जानवरों की खाल व मुंह के साथ रेहड़ा चालक को पकड़ा

सहारनपुर साढ़ौली कदीम में बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव कम्बोहमजरा के पास गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रेहड़ा चालक को जानवरों की खाल व अन्य अंगों के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलवाया और सैंपल लैब भिजवाए। रेहड़ा पुलिस के कब्जे में है और उसके चालक को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घटना रविवार की रात करीब 10 बजे की है। एक बाइक रेहड़े में गोवंश की खाल व मुंह होने की सूचना मिलने पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ता कम्बोहमजरा गांव के पास सड़क पर पहुंचे और रेहड़ा चालक को पकड़ लिया। रेहड़ा में जानवरों की खाल व मुंह आदि अंग भरे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं का कहना था, कि खाल व मुंह गोवंश के है। पुलिस ने जांच के लिए हुसैन मलकलुर पशु चिकित्सा केंद्र प्राभारी को मौके पर बुलाया। खाल व मांस के सैंपल लेने के बाद सभी अवशेषों को पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया, कि रेहड़ा चालक थाना चिलकाना क्षेत्र के पठेड़ का रहने वाला है। उसके भाई पर मुर्दा मवेशी का ठेका है। वह कुर्बानी के जानवरों की खाल व अन्य अवशेष इकट्ठा करके ले जा रहा था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें