फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर के मिर्जापुर में उपजिलाधिकारी के निर्देशन में ग्राम समाज की अवैध भूमि से हटवाया कब्जा

सहारनपुर के मिर्जापुर में उपजिलाधिकारी बेहट के निर्देशन में तहसील गांव फैजाबाद में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। गांव की भूमि में 1.350 हैक्टेयर( 20 बीघा) भूमि से राजस्व टीम द्वारा अवैध कब्जाधारक इसरार पुत्र उमरदीन निवासी शेरपुर पेलो द्वारा खंबे एवं तारबाड़ लगाकर किये गये अवैध कब्जे को हटवाते हुए कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि उक्त भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम में कानूनगो रामपाल सिंह, लेखपाल शुभम गिल,आसिफ खान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें