फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मन में हो विश्वास अगर, तो श्याम सहारा मिलता है, बाबा श्याम के कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

सहारनपुर। नकुड़ नगर स्थित केएलजीएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्री श्याम दीवाना सेवा मण्डल समिति (रजि.) द्वारा बाबा श्याम का पांचवां वार्षिक कीर्तन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्याम प्रेमियों ने बाबा के भजनों पर झूमकर अपनी आस्था प्रकट की। शनिवार रात को आयोजित महोत्सव में विधायक मुकेश चौधरी, पवनसिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मयंक चौधरी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी आदि ने भी कीर्तन में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण ड्रोन के माध्यम से की गई भव्य पुष्प वर्षा रही। इसके साथ ही बाबा का अलौकिक श्रृंगार और इत्र वर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर सजे बाबा के भव्य दरबार को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और उन्हें खाटू धाम की पावन धरती जैसा अनुभव हुआ। कीर्तन में मुख्य गायक परविन्द्र पलक (फतेहाबाद), अंकित शर्मा (फरीदाबाद) और शिवम सुखीजा (सहारनपुर) ने अपने मधुर भजनों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया और भजनों पर जमकर नृत्य किया। समिति द्वारा भक्तों के लिए बैठने तथा पेयजल की सुचारू व्यवस्था की गई थी। इस दौरान समिति द्वारा श्याम रसोई का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्याम प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्य विनीत शर्मा, सचिन बंसल, प्रशांत प्रधान, नीरज सिंघल, वैभव गोयल, विकास रोहिला, अभिनव मित्तल, दीपक चौधरी, यमन मित्तल, सचिन नामदेव, विशाल मित्तल, कार्तिक मित्तल, अमन सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें