फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव मोहम्मद विवाद: इमरान मसूद का बड़ा बयान, कहा-मुसलमान को टारगेट करने का काम कर रही सरकार, लिख रही 2027 की पटकथा

डिंपल सिरोही Updated Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शनिवार को बरेली में हुई घटना को लेकर बड़ा बयान दिया। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मस्जिद इबादत की जगह है, वहां नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्ठा होते हैं, न कि उत्पात करने के लिए। उन्होंने कहा कि मोहम्मद के लिए मोहब्बत हर मुसलमान के दिल में होती है, इसे किसी को दिखाने या साबित करने की जरूरत नहीं है। इमरान मसूद ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि आई लव मोहम्मद। मोहम्मद मेरी जिंदगी का मकसद हैं और उनके आदर्शों व उसूलों पर चलना ही असली पैगाम है। यह नहीं कि सड़क पर आकर इस तरह की हरकतें करें। यह समझना मुश्किल है कि आखिर ऐसा तमाशा क्यों किया जा रहा है। किसी हाल में यह जायज नहीं है और इससे बचना होगा। सांसद मसूद ने अपील की कि मौलानाओं को आगे आकर ऐसी स्थितियों को रोकने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लखनऊ में लगे आई लव बुलडोजर वाले पोस्टरों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह का खेल क्यों खेला जा रहा है, क्या यह 2027 के चुनाव की पटकथा लिखने की शुरुआत है?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें