फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 24 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने किया निरीक्षण

सहारनपुर जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से 24 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया भी अपनाई गई। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रथम पाली की लिखित परीक्षा को देखते हुए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने ट्रेजरी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी, सीसीटीवी की कार्यप्रणाली, अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए बनाए गए चेकिंग प्वाइंट्स और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा ट्रेजरी में रखे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता की व्यवस्था का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों के परिवहन और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें