फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आसपा में भीम आर्मी की भागीदारी को लेकर बढ़ी तकरार, विनय रतन बोले- चंद्रशेखर से मतभेद स्थायी नहीं

आजाद समाज पार्टी (आसपा) और भीम आर्मी के बीच संगठनात्मक भागीदारी को लेकर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं। पिछले करीब 10 दिनों से विनय रतन सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आजाद समाज पार्टी में भीम आर्मी पदाधिकारियों को सम्मानजनक भागीदारी दिए जाने की मांग उठा रहे हैं। विनय रतन ने आरोप लगाया कि पार्टी में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा है। हाल ही में जारी एक वीडियो में वह अपनी नाराजगी और भावनाएं व्यक्त करते हुए दिखाई दिए। गुरुवार को वह सुरक्षा की मांग को लेकर डीआईजी और जिलाधिकारी से भी मिले। मीडिया से बातचीत में विनय रतन ने कहा कि वह आजाद समाज पार्टी में भीम आर्मी की भागीदारी चाहते हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर उनकी और सांसद चंद्रशेखर आजाद की राय अलग है, जिससे विवाद की स्थिति बनी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मतभेद स्थायी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि "जहां चार बर्तन होते हैं, वहां खटकते भी हैं" और वह तथा चंद्रशेखर एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आगे भी साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें