नागल। भारत निर्माण संगठन कार्यकर्ताओं ने विकासखंड में मासिक बैठक का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका संगठन ईमानदारी व मेहनत के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहा है वही क्षेत्र के किसान, मजदूर एवं व्यापारी की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। राष्ट्रीय महासचिव अनिल स्वामी ने कहा कि कस्बे का चेतन पार्क बदहाली की अवस्था में है जिसका सौंदर्य करण होना चाहिए वही क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के खात्मे के लिए दवाई का छिड़काव कराने का काम करे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीओ पंचायत को दिया। बैठक का संचालन रणबीर फौजी ने किया।