फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केरल से सहारनपुर पहुंची युवती, दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया

सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे में केरल से पहुंची युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। देर रात तक थाने में समझौते के प्रयास चल रहे थे। गागलहेड़ी निवासी एक युवती की शादी दिलबहार पुत्र जुलफान निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ के साथ होनी थी। मंगलवार को दूल्हा जैसे ही बरात लेकर पहुंचा तो केरल के जिला अन्नाकुलम निवासी उसकी प्रेमिका ने आकर निकाह रुकवा दिया। उसका कहना था कि दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है। उसके साथ सात साल से संबंध हैं। उसने शादी का वादा कर रखा था, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। दिलबहार से अपने संबंधों के फोटोग्राफ भी सभी को दिखाए। उसने बताया कि शादी से मना करने पर उसने 30 नवंबर को केरल के थाने में दिलबहार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें