यूपी के रामपुर में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर लिंग परीक्षण का आरोप है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरियाणा की महिलाओं के गर्भ का लिंग परीक्षण यूपी में किया जा रहा है। टीम ने अल्ट्रासाउंड की मशीनें और लैपटॉप के साथ बाकी सामान भी जब्त किया। जांच में ये बात भी सामने आई है कि ये लोग गर्भवती और उसके परिवार को गलत रिपोर्ट देकर ठगी भी करते थे।