फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर एनकाउंटर : पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर, थाना प्रभारी भी गोली लगने से घायल

सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बाइक लूट कर फरार हुए बदमाशों की सूचना मिली थी। थाना सरसावा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। 

घायल बदमाश की पहचान इमरान निवासी सोंटापुर रसूलपुर, जिला शामली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सरसावा थाना और गागलहेड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कई जिलों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। रविवार को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल लूटकर वो फरार भी हुआ था।
इमरान पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में डकैती, लूट, गैंगस्टर सहित करीब 13 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस द्वारा उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

बताया जा रहा है कि मृतक इमरान, महताब का साथी था, जो हाल ही में मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो 32 बोर की पिस्तौल, 18 खाली कारतूस और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए.. जिसके बाद घायल गागलहेड़ी थाना प्रभारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। भागे बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें