डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर बैंड बाजे एवं डीजे के साथ शोभायात्रा निकालने के दौरान हंगामा मच गया। इसका कारण पुलिस के डीजे को कब्जे में लेना रहा। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रविवार को मिलक के तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।