मिलक में कंटेनर और कैंटर की आमने-सामने भिंडत हो गई। पुलिस एवं राहगीरों ने तीनों घायलों को बाहर निकाला और नगर के सामुदायिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तीनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा बृहस्पतिवार सुबह मिलक नेशनल हाईवे स्थित ग्राम धनेली पूर्वी के निकट हुआ।