सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार की कार पर फायरिंग करने के मामले का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं सपा नेता सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर और उसके चचेरे भाई नितिन सागर को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग सपा नेता के लाइसेंसी पिस्टल से की गई थी। सपा नेता इससे पहले बसपा सरकार में दर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।