रामपुर में जागरूकता रैली के साथ यातायात माह शुरू हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ ही पुलिस कर्मियों ने रैली के जरिये लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। अंबेडकर पार्क में यातायात माह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई तथा हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया तथा यातायात नियमों का सभी को पालन करने तथा अन्य से भी पालन कराने की शपथ दिलाई।