रामपुर में यंगमैन हॉकी क्लब मैदान पर शनिवार को मशकूर अली खां मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट हुआ। हॉकी टूर्नामेंट आयोजन के पहले दिन बरेली और बुलंदशहर जिले की टीमें खेल रही हैं। इन टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर काफी संख्या में दर्शक भी मौजूद हैं। मशकूर अली खां मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष फहीम खां और आयोजक आसिम अली खां ने बताया कि यह हॉकी टूर्नामेंट 15 फरवरी तक चलेगा।