रामपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिलाओं की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मामलों को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।