खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के मौके पर श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें श्याम बाबा की भक्ति में भक्त सराबोर हो गए। पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। इसके साथ ही भजनों के बीच श्याम बाबा का जन्म दिन मनाया गया। साथ ही केक भी काटा गया। खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।