थाना टांडा क्षेत्र लालपुर कला में एक युवती ने कपड़े की दुकान का शटर उठाकर गल्ले में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर लिया। पूरी घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार फरमान अली नमाज पढ़ने गए थे, इसी वक्त एक युवती दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस आई। उसने दुकान में रखे चार हजार रुपये निकाल कर ले गई।