भाकियू टिकैत संगठन के लोगों ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में राशन वितरण प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। राशन डीलरो पर मनमानी का आरोप लगाते हुए, पूरा राशन लाभार्थी को न देने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरा राशन दिलवाने की मांग की गई है। आगे मांग करते हुए कहा कि सीएचसी में बड़े स्तर पर आयुष्मान और सफाई घोटाला किया गया है। इस प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। धान क्रय केंद्र पर धान माफियाओं का बोलबाल होने का गंभीर आरोप लगाए है। बिचौलियों के माध्यम से कागजों में ही धान की खरीद की जा रही है। राणा शुगर मिल प्रबंधन ने गंदा पानी जमीन के अंदर छोड़ दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में बीमारी फैल रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी बिल के कुछ कर्मचारियों पर बिलों के नाम पर गांव से अवैध वसूली करने का आरोप लगाए हैं। इन सभी आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है और ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में राहत खान, अखलाक हुसैन, रामदास मौर्य, प्रमोद कुमार यादव, फौजी बुंदू अहमद, चन्ना खान, अफरोज खान, पप्पू खान, सरफराज हुसैन, अर्जुन सिंह, सत्येंद्र यादव, राजेश, भूप सिंह, रोहताश, गुड्डू खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद है।