वैश्य समाज ने कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गंगा स्नान के त्योहार पर एसपी कोठी के पास खिचड़ी भोज कराया। इस दौरान राहगीरों ने खिचड़ी और गजक का आनंद लिया। इस अवसर पर पुरुष विंग के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, महिला संगठन जिलाध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल, युवा विंग नगराध्यक्ष मुक्तक अग्रवाल, महिला संगठन नगर अध्यक्ष मेघा अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, महिला संगठन महामंत्री नेहा गर्ग, सीए संघ महामंत्री सौरभ अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।