रामपुर में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। फर्राटा दाैड़ में गुनगुन ने बाजी मारी। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में जूनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ नंद किशोर कलाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उप क्रीडाधिकारी संतोष कुमार ने अभार व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में 100 मीटर दौड़ में गुनगुन ने पहला, हंदिया नूर ने दूसरा, इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।