धनतेरस के त्योहार पर जमकर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। बर्तनों की खनक के साथ हर सेक्टर में उछाल आ रहा है। बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। ग्राहक सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं। इस त्योहार पर कपड़ा व्यापार, इलेक्ट्रॉनिक बाजार, सराफा समेत कई सेक्टरों में 200 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में बाजार को संजीवनी मिलेगी, जिससे व्यापारियों को अच्छे व्यापार का अनुमान है।