रामपुर जिले के टांडा तहसील क्षेत्र के गांव मुतियापुरा में बकरीद पर एक भैंस ने छत पर चढ़ गई। उसके इधर-उधर दाैड़ने लगी। अफरा तफरी मचने के बाद माैके पर भीड़ जुट गई। दरअसल, कुर्बानी के लिए लाई गई भैंस अचानक कसाई के हाथ से छूट गई और भागते-भागते मकान की छत पर जा चढ़ी। भैंस को नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत की।