शाहबाद तहसील क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव निवासी फुरकान (22) की पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान उसका सिर किसी चीज में लग गया। हादसे के कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब पांच बजे उदयपुर जागीर गांव निवासी बाइक सवार युवक फुरकान शाहबाद से वापस अपने रिश्तेदारी में से लौट रहा था। घर वापस लौटते समय शाहबाद-रामपुर रोड स्थित तालिकाबाद और रामगंगा पुल के बीच में सामने से आ रही पिकअप से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।